भारत का मानवीय सहायता अभियान जारी, तंजानिया को भेजी जीवन रक्षक दवाएं

Update: 2026-03-12 14:50 GMT




विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि भारत का मानवीय सहायता अभियान लगातार जारी है। भारत सरकार ने मानवीय सहायता के तहत तंजानिया के दार एस सलाम स्थित श्री हिंदू मंडल अस्पताल को जीवन रक्षक दवाओं की एक खेप भेजी है। यह खेप भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस त्रिकंद के जरिए वहां पहुंचाई जा रही है।

भारतीय मूल के समुदाय द्वारा वर्ष 1919 में स्थापित यह अस्पताल हर साल हजारों मरीजों को चिकित्सा सेवाएं प्रदान करता है। भारत ने वैश्विक दक्षिण के देशों और विदेशों में रहने वाले भारतीय समुदाय के कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई है।

Similar News