सुप्रीम कोर्ट में रचा नया इतिहास ,पहली बार CJI ने 9 न्यायाधीशों को दिलाई शपथ

Update: 2021-08-31 06:54 GMT



चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया एन वी रमण ने मंगलवार को तीन महिला न्यायाधीश सहित नौ नए न्यायाधीशों को सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में पद की शपथ दिलाई। आपको बताते चलें कि यह शीर्ष अदालत के इतिहास में पहली बार है जब नौ जज एक साथ पद की शपथ ली।इस दौरान परंपरागत रूप से नए जजों को पद की शपथ प्रधान जज के अदालत कक्ष में दिलाई जाती है। मंगलवार को नौ नए न्यायाधीशों के शपथ लेने के साथ सुप्रीम कोर्ट में प्रधान जज सहित जजों की संख्या 33 हो गई। 

आपको बता दें कि इन शीर्ष अदालत के जजों के रूप में पद की शपथ लेने वाले नौ नए जजों में जज जस्टिस अभय श्रीनिवास ओका (जो कर्नाटक हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस थे), जज जस्टिस विक्रम नाथ (जो गुजरात हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस थे) , जज जस्टिस जितेंद्र कुमार माहेश्वरी (जो सिक्किम हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस थे), जज जस्टिस हिमा कोहली (जो तेलंगाना हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस थीं) और जज जस्टिस बी. वी. नागरत्ना (जो कर्नाटक हाईकोर्ट की जज थीं) शामिल हैं।गौरतलब है कि जज जस्टिस नागरत्ना सितंबर 2027 में पहली महिला प्रधान जज बनने की कतार में हैं. जज जस्टिस नागरत्ना का 30 अक्टूबर 1962 को जन्म हुआ और वह पूर्व CJI ई एस वेंकटरमैया की बेटी हैं।

नेहा शाह

Similar News