प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज भारत मंडपम में फिक्की की वार्षिक महासभा और वार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन किया। 'भारत 2047' थीम पर आयोजित इस सम्मेलन में उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, सीईओ, राजनयिकों और नीति निर्माताओं समेत 2,500 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए हैं। इस मौके पर फिक्की की 100 वर्ष की यात्रा पर एक स्मारक डाक टिकट जारी किया गया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट का जिक्र किया और कहा कि सरकार की सही नीतियों और नीयत के कारण पिछले 12-13 वर्षों में 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उद्योग जगत की हस्तियों से अपने भविष्य के कार्यक्रमों में भारत प्रथम को आधार बनाए जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि उद्योग जगत को राष्ट्रीय और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार रहना होगा।