विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान पर एक बार तीखा हमला बोला है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि पाकिस्तान एक धार्मिक ढांचा रखकर अपना प्रोपेगेंडा को आगे ले जाना चाहता है। रणधीर जायसवाल ने साफ कर दिया कि सिंधु जल संधि को लेकर भारत का रुख साफ है। सिंधु जल संधि तब तक स्थगित रहेगी, जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद को अपना समर्थन देना बंद नहीं करेगा।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत किसी भी देश की संप्रभुता का उल्लंघन नहीं करता। उन्होंने दोहराया कि चीन ने 1963 से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के भारतीय क्षेत्रों पर अवैध कब्जा कर रखा है। भारत इन इलाकों पर अपना कानूनी दावा रखता है और वहां चीन की ओर से किए जा रहे किसी भी निर्माण या परियोजना का लगातार विरोध करता रहा है।