भारत की मेजबानी में आज से बिम्स्टेक सुरक्षा शिखर सम्मेलन की शुरुआत होगी। NSA अजीत डोभाल बिम्सटेक के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रमुखों की पांचवीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
बिम्सटेक देशों में भारत के अलावा बांग्लादेश, भूटान, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका और थाईलैंड शामिल हैं। नई दिल्ली में आयोजित इस बैठक में बिम्सटेक देश सुरक्षा सहयोग की समीक्षा करेंगे और क्षेत्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
इसके अलावा बिम्सटेक के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रमुखों की बैठक में आतंकवाद, साइबर सुरक्षा के साथ ही समुद्री सुरक्षा के अहम मुद्दे पर चर्चा हो सकती है।