पीआईबी ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को फर्जी करार दिया है। वीडियो में दावा किया गया था कि मणिपुर के स्वतंत्रता सेनानियों ने मणिपुर स्थित भारतीय वायु सेना के बेस में एक हेलीकॉप्टर पर कब्जा कर लिया, जिसके बाद सेना के जवान डर की वजह से वहां से भाग गए।
पीआईबी फैक्ट चेक में यह दावा पूरी तरह गलत पाया गया है। वीडियो और उससे जुड़े दावों का खंडन करते हुए पीआईबी ने स्पष्ट किया कि इस तरह की जानकारी भ्रामक है।
पीआईबी ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही भ्रामक खबरों से सतर्क रहें और किसी भी जानकारी को साझा करने से पहले उसकी सत्यता की पुष्टि करें।