विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के चौथे दिन की शुरुआत एंटीगुआ और बारबुडा के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन से मुलाकात के साथ की।
डॉ. जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच विकास साझेदारी, क्षमता निर्माण और जलवायु परिवर्तन सहयोग को आगे बढ़ाया जा रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि भारत राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों की बैठक यानी CHOGM की सफलता के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यह मुलाकात संयुक्त राष्ट्र महासभा के मंच पर भारत की वैश्विक साझेदारियों और सहयोग को मजबूत करने के प्रयासों का हिस्सा है।