24 घंटों में 1.86 लाख नए केस, 44 दिनों बाद संक्रमण के सबसे कम मामले.....
केंद्र सरकार ने कहा कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर का असर कम हो रहा है. आज 44 दिनों बाद देश में सबसे कम 1.86 लाख नए केस सामने आए. नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल ने गुरुवार को यह भी कहा कि आने वाले दिनों में पाबंदियों में अधिक ढील देने के बावजूद मामलों में कमी जारी रहेगी. साथ ही उन्होंने कहा कि देश में एक्टिव केस की संख्या अब भी काफी ज्यादा हैं. फिलहाल देश में 23.43 लाख संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है.
केंद्र ने कहा है कि देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर मंद पड़ रही है और साथ उम्मीद जतायी कि आगामी दिनों में प्रतिबंधों में अधिक ढील देने के बावजूद भी मामलों में कमी जारी रहेगी. लेकिन साथ ही कहा कि अब भी उपचाराधीन मामले बहुत ज्यादा हैं.
केंद्र ने इस बात पर भी जोर दिया कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा प्रतिबंधों में किसी भी तरह की छूट को लेकर उचित समय पर चरणबद्ध तरीके से विचार किया जा सकता है. देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.15 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 90 फीसदी से ज्यादा है. एक्टिव केस घटकर 9 फीसदी से कम हो गए हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.
अराधना मौर्या