AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी वैश्विक नेताओं के साथ भविष्य पर करेंगे मंथन

Update: 2026-02-18 04:49 GMT



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में भाग लेने आए कई वैश्विक नेताओं और बहुराष्ट्रीय कंपनियों के CEO से मुलाकात करेंगे।

नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज़, फिनलैंड के प्रधानमंत्री एंटी पेटेरी ओर्पो, सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक, क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेनकोविच, एस्टोनिया के राष्ट्रपति अलार कारिस, भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे और कजाकिस्तान के प्रधानमंत्री ओल्ज़हास बेकतेनोव से मिलेंगे।

इसके अलावा पीएम गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई और ओपेन एआई के सीईओ से सैम आल्टमैन से भी मुलाकात करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी वैश्विक नेताओं के साथ, द्विपक्षीय संबंधों, दुनिया की भविष्य की चुनौतियों, तकनीकों और उसमें भारत की भूमिका पर चर्चा करेंगे।

Similar News