एनडीए आज ही पेश करेगा सरकार बनाने का दावा, बैठक के बाद राष्ट्रपति से मिलेंगे नेता

Update: 2024-06-05 15:17 GMT

लोकसभा चुनाव के परिणामों पर चर्चा के लिए आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की प्रधानमंत्री आवास पर बैठक जारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फैसला लिया गया है कि गठबंधन आज ही राष्ट्रपति से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेगा।इससे पहले निर्वतमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति से मिलकर अपना इस्तीफा सौंपा था। खबर है कि मोदी 8 जून को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

बैठक में अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा जनता दल यूनाइटेड प्रमुख और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, लल्लन सिंह, संजय झा, तेलुगु देशम पार्टी के चंद्रबाबू नायडू, लोक जनशक्ति पार्टी के चिराग पासवान, हिंदुस्तान अवाम मोर्चा के जीतन राम मांझी और सहयोगी पार्टियों के कई नेता शामिल हुए।बैठक से पहले राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी भी प्रधानमंत्री आवास पहुंचे और मुलाकात की।

Similar News