बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने लालकृष्ण आडवाणी से की मुलाकात

Update: 2024-06-09 11:02 GMT

नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं. इस ऐतिहासिक क्षण के लिए देश भर में उत्साह है, और पड़ोसी देशों के नेता भी भारत आ रहे हैं. इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए सबसे पहले बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख़ हसीना दिल्ली पहुंची हैं.

दिल्ली पहुंचकर उन्होंने भारत के दिग्गज नेता और भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से उनके आवास पर मुलाक़ात की.मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में भी बांग्लादेश के साथ भारत के संबंध काफी मजबूत रहे हैं. शेख़ हसीना के भारत आने से दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूती मिलने की उम्मीद है. शपथ ग्रहण समारोह में पड़ोसी देशों के नेता शामिल होने वाले हैं.

Similar News