प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गणतंत्र दिवस पर पूर्व संध्‍या पर राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के राष्‍ट्र के नाम प्रेरक संबोधन पर उन्‍हें धन्‍यवाद दिया है। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में उन्‍हेंने कहा कि राष्‍ट्रपति ने संबोधन में संविधान की महानता और राष्‍ट्र की प्रगति के लिए कार्य करने की आवश्‍यकता सहित कई विषयों को समाहित किया।