राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं के शारीरिक प्रदर्शन कार्यक्रम में पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र प्रचारक अनिल ने सुल्तानपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं के द्वारा किए गए शारीरिक प्रदर्शन का अवलोकन करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ 100 साल पूर्ण कर रहा है, उन्होंने कहा कि इस दौरान संघ ने व्यक्ति निर्माण करके देश को आगे बढ़ाने का काम किया है, उन्होंने कहा कि जब तक किसी देश के व्यक्ति का चारित्रिक निर्माण नहीं होगा तब तक वह देश विकसित नहीं हो सकता। पत्रकारों के सवाल पर क्षेत्र प्रचारक ने कहा कि महाकुंभ में देश की लगभग आधी आबादी, 66 करोड लोगों ने स्नान कर जातिवाद को मिथ्या साबित कर दिया है।उन्होंने कहा कि महाकुंभ का सफल आयोजन ने सनातन धर्म को शिखर पर पहुंचाने का काम किया है।
कार्यक्रम में विभाग प्रचारक डॉ ए.के.सिंह,जिला प्रचारक अमरपाल सिंह,नगर सरकार्यवाह सुदीप पाल सिंह,डॉ रमाशंकर मिश्र,भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य डॉ. एम.पी सिंह,सीता शरण त्रिपाठी, लंभुआ भाजपा विधायक सीताराम वर्मा नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ आर ए वर्मा समेत बड़ी संख्या में महिलाएं एवं संभ्रांत जन मौजूद रहे। Byte- अनिल जी क्षेत्र प्रचारक पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र