भाजपा ने कांग्रेस के धर्म आधारित आरक्षण पर उठाए सवाल, तुष्टिकरण की राजनीति का लगाया आरोप

Update: 2025-03-24 09:37 GMT


भारतीय जनता पार्टी ने आज कांग्रेस पर वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाया। नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने धर्म आधारित आरक्षण को लेकर कांग्रेस पर सवाल उठाए और उसकी नीति निर्माण को अदूरदर्शी बताया।

उन्होंने कहा कि संविधान में इस तरह के आरक्षण की अनुमति नहीं है और कर्नाटक सरकार पर इसका उल्लंघन करने का आरोप लगाया।

Similar News