बागेश्वर के कौसानी स्थित लक्ष्मी आश्रम की अध्यक्ष राधा भट्ट को देश के चौथे सर्वाच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। राधा भट्ट सेवा, महिला सशक्तिकरण और शांति के संदेश को लेकर काम कर रही हैं। राधा भट्ट ने कहा कि यह पुरस्कार उनके लिए आश्चर्यजनक है, क्योंकि उन्होंने कभी पुरस्कारों की अपेक्षा नहीं की थी।