राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पहुंची पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन

facebooktwitter-grey
Update: 2025-04-07 04:53 GMT
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पहुंची पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन
  • whatsapp icon


पुर्तगाल और स्लोवाकिया की 4 दिवसीय यात्रा पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दौरे के पहले चरण में पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन पहुंच गई हैं। राष्ट्रपति मुर्मु पुर्तगाल के राष्ट्रपति के आमंत्रण पर वहां गई हैं।

पुर्तगाल की यात्रा के दौरान राष्ट्रपति मुर्मु कई कार्यक्रमों में भाग लेंगी। इस दौरान राष्ट्रपति प्रतिनिधिमंडल स्तरीय बैठक भी करेंगी और साथ ही भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगी।

यह पिछले 25 से अधिक वर्षों में भारत के राष्ट्रपति द्वारा किसी भी देश की यह पहली राजकीय यात्रा है। इन यात्राओं के माध्यम से भारत यूरोपीय संघ के दो अहम साझेदार देशों के साथ अपने बहुपक्षीय संबंधों को और अधिक मजबूत करने की दिशा में अग्रसर होगा।


Similar News