देशभर में बैसाखी की धूम, राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं

Update: 2025-04-13 06:22 GMT

 देशभर में बैसाखी की धूम, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी शुभकामनाएं


देशभर में आज बैसाखी का पर्व धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उत्साह के साथ मनाया गया। यह पर्व न सिर्फ किसानों के लिए विशेष महत्व रखता है, बल्कि यह खालसा पंथ की स्थापना की याद में भी मनाया जाता है। वर्ष 1699 में श्री आनंदपुर साहिब स्थित तख्त श्री केसगढ़ साहिब में दशम गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। इस दिन से किसानों द्वारा रबी की फसल की कटाई शुरू की जाती है और यह पर्व समृद्धि, खुशहाली और सामाजिक एकता का प्रतीक माना जाता है।

बैसाखी के साथ-साथ देश के विभिन्न हिस्सों में मनाए जाने वाले नववर्ष पर्वों – जैसे कि केरल में विषु, असम में बोहाग बिहू, बंगाल में पोयला बोइशाख, तमिलनाडु में पुतादुं पिरापु, महाराष्ट्र में वैशाखी, आंध्र प्रदेश में वैशाखादि और ओडिशा में मेषादी – का भी उल्लास देखने को मिल रहा है।

इन सभी पर्वों के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देश और विदेशों में बसे सभी भारतीयों को शुभकामनाएं दीं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर

अपने संदेश में उन्होंने लिखा, "वैशाखी, विषु, बोहाग बिहू, पोयला बोइशाख, मेषादी, वैशाखादि और पुतादुं पिरापु के शुभ अवसर पर मैं भारत और अन्य देशों में रह रहे सभी भारतीयों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं।"


 



Similar News