राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु इस वक्त ओडिशा के दौरे पर हैं। राष्ट्रपति मुर्मु आज कटक स्थित रावेनशॉ विश्वविद्यालय के 13वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के आगमन पर विश्वविद्यालय प्रशासन और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका औपचारिक स्वागत किया।
समारोह में भाग लेने के पश्चात राष्ट्रपति ने विश्वविद्यालय के शिक्षकों और स्वर्ण पदक विजेता छात्रों के साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाया।
इसके साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु रावेनशॉ गर्ल्स हाई स्कूल के तीन भवनों के पुनर्विकास की आधारशिला भी रखेंगी। राष्ट्रपति मुर्मु कटक में आदिकवि सरला दास की जयंती समारोह में भी शामिल होंगी और कलिंग रत्न पुरस्कार-2024 प्रदान करेंगी।