भारत की अंतरिक्ष क्षमता छू रही नई ऊंचाईयां: उपराष्ट्रपति धनखड़

Update: 2025-07-16 03:50 GMT


अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से सफल वापसी पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को देशभर से बधाईयाँ मिल रही हैं। इस कड़ी में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी उन्हें उनके ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन की सफलता पर शुभकामनाएँ दी हैं।

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा, "ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर अपने ऐतिहासिक मिशन के बाद पृथ्वी पर उनकी विजयी वापसी पर हार्दिक बधाई।"




 


उपराष्ट्रपति धनखड़ ने आगे कहा कि शुभांशु शुक्ला अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुँचने वाले भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री बने हैं। उनकी "अटूट प्रतिबद्धता और पेशेवर उत्कृष्टता" ने हर भारतीय को गर्व से भर दिया है।

उपराष्ट्रपति ने यह भी कहा कि भारत की अंतरिक्ष क्षमताएँ लगातार नई ऊँचाईयाँ छू रही हैं और यह मिशन आने वाली पीढ़ियों के अंतरिक्ष यात्रियों और वैज्ञानिकों को प्रेरणा देगा।

Similar News