विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर पीएम मोदी का मार्मिक पोस्ट

Update: 2025-08-14 05:52 GMT


विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर मार्मिक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा- भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाता है और हमारे इतिहास के उस दुखद अध्याय के दौरान अनगिनत लोगों द्वारा झेली पीड़ा को याद करता है। यह उनके धैर्य, अकल्पनीय क्षति का सामना करने और फिर भी नए सिरे से शुरुआत करने की ताकत पाने की उनकी क्षमता का सम्मान करने का भी दिन है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पोस्ट में आगे लिखा- प्रभावित हुए कई लोगों ने अपने जीवन का पुनर्निर्माण किया और उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं। यह दिन हमारे देश को एक सूत्र में पिरोने वाले सद्भाव के बंधन को मजबूत करने की हमारी स्थायी जिम्मेदारी की भी याद दिलाता है।


 



Similar News