राष्ट्रपति स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आज राष्ट्र को करेंगी संबोधित
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आज को राष्ट्र को संबोधित करेंगी। यह संबोधन शाम 7 बजे से आकाशवाणी के संपूर्ण राष्ट्रीय नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर हिंदी और उसके बाद अंग्रेजी संस्करण प्रसारित किया जाएगा।
दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में संबोधन के प्रसारण के बाद दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनलों द्वारा क्षेत्रीय भाषाओं में भी इसका प्रसारण किया जाएगा। आकाशवाणी अपने संबंधित क्षेत्रीय नेटवर्क पर 9:30 बजे क्षेत्रीय भाषाओं में इसका प्रसारण करेगा।