राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ब्रह्माकुमारीज़ ध्यान कार्यक्रम में वैश्विक एकता और आत्मशांति का संदेश दिया
लखनऊ में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु , उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ब्रह्माकुमारीज़ की वार्षिक थीम 2025-26 'वैश्विक एकता और विश्वास के लिए ध्यान' में शामिल हुईं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ॐ शांति के मंत्र के साथ संबोधन शुरू किया। राष्ट्रपति ने कहा कि भारत की प्राचीन सभ्यता और संस्कृति ने विश्व को वसुधैव कुटुंबकम् का संदेश दिया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति में मूल्य शिक्षा इसका एक कदम है। जी 20 समिट भारत में 2023 में आयोजित की गई थी।
जिसकी थीम थी वन वर्ल्ड, वन अर्थ, वन फैमिली। इस सब प्रयासों का उद्देश्य विश्व को एकता का संदेश देना है। राष्ट्रपति ने कहा कि आज आवश्यक है कि हम आगे बढ़ने की ही नहीं साथ ही स्वयं के भीतर झांकने, देखने की भी यात्रा शुरू करें। जब हम स्वयं से संवाद करते हैं जो हमें पता चलता हैं कि शांति और सुख कोई बाहरी चीज नहीं यह हमारा आतंरिक अवस्था और गुण है। राष्ट्रपति ने कहा कि ब्रह्माकुमारी द्वारा शिक्षा और स्वास्थ के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास प्रशंसनीय हैं।