राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज तिरुवनंतपुरम के दौरे पर हैं... इस दौरान वह नौसेना के ऑपरेशनल प्रदर्शन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी...

तिरुवनंतपुरम के पास शंगुमुगम बीच पर भारतीय नौसेना के ऑपरेशनल प्रदर्शन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं...

राष्ट्रपति आज दोपहर तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे, और वहां से सीधे शंगुमुगम बीच के लिए रवाना होंगे... शंगुमुगम में एमएच 60 आर हेलीकॉप्टर राष्ट्रपति को भव्य सलामी देंगे...

कार्यक्रम में नौसेना की शक्ति और युद्ध तैयारियों का प्रदर्शन किया जाएगा... जिसमें 19 प्रमुख युद्धपोत और 32 विमान हिस्सा लेंगे... इसमें युद्धक विमानों के साथ-साथ अवलोकन विमान भी शामिल हैं…