इंडिगो की उड़ानों में देरी और रद्दीकरण की स्थिति में सुधार: राम मोहन नायडू

Update: 2025-12-06 05:59 GMT




इंडिगो एयरलाइंस के यात्रियों के लिए शुक्रवार का दिन सबसे भारी साबित हुआ। शेड्यूलिंग में हो रही दिक्कतों के कारण अकेले शुक्रवार को ही 1000 से ज्यादा उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं।

राम मोहन नायडू ने बताया कि अब इंडिगो की उड़ानों में देरी और रद्दीकरण की स्थिति में सुधार हो रहा है। उन्हें उम्मीद है कि आज से यात्रियों को प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ेगी। उन्होंने आज से उड़ानों के समय का भरोसा दिलाया। नायडू ने कहा कि सरकार का मुख्य ध्यान हवाई अड्डों पर लंबित उड़ानों की संख्या कम करने पर है। नागर विमानन मंत्रालय ने बच्चों, माताओं, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग व्यक्तियों को प्राथमिकता देने के लिए सभी हवाई अड्डे और एयरलाइन संचालकों के साथ बातचीत भी की है। वहीं, इस पूरे मामले की जांच को लेकर एक समिति भी बनाई गई है। उन्होंने कहा कि जो भी इसके लिए ज़िम्मेदार होगा, उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।

Similar News