पीएम मोदी और सेशेल्स राष्ट्रपति के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता संपन्न
भारत के दौरे पर आए सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच हुई प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत के बाद दोनों देशों के बीच Pharmacopoeia, मौसम, सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम, सूचना-प्रौद्योगिकी, समुद्री सेवाओं, लोकसेवकों के लिए क्षमता निर्माण सहित खाद्य सामग्री की खरीद पर समझौता किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा हमारे सभी प्रयास सेशेल्स की प्राथमिकताओं और आवश्यकताओं पर आधारित है। इस दिशा में आगे बढ़ते हुए 17 करोड़ 50 लाख डॉलर के स्पेशल पैकेज की घोषणा की गई।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत- सेशेल्स साझेदारी एक नए चरण में प्रवेश करने जा रही है। उन्होंने इस मौके पर संयुक्त विजन जारी करने की भी घोषणा की।
सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने कहा कि हिंद महासागर के देशों के तौर पर, समुद्री सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता दोनों देशों के संबंधों के लिए बहुत ज़रूरी हैं।