केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने इंदौर में केंद्रीय बजट को लेकर की प्रेसवार्ता
केंद्रीय खेल और युवा कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने इंदौर में बजट को लेकर प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि यह बजट 2047 के विजन को ध्यान में रखकर बनाया गया है। उन्होंने कहा कि पहले बजट में घोषणाएं हो जाया करती थी लेकिन अमल नहीं होता था।
अब सरकार ने बजट में प्रावधान और कार्य योजना का समय तय कर दिया है। मनसुख मांडविया ने कहा कि समय के साथ बदलना आवश्यक है। इस बार के बजट में युवाओं के विचारों को भी शामिल किया गया है उन्होंने कहा कि इसके लिए देश भर के युवाओं से सुझाव मांगे गए थे जिन्हें बजट में समावेशित किया गया है। उन्होंने कहा कि 2012-13 का बजट 16 लाख करोड़ का था आज मोदी सरकार ने 2026-27 का बजट तिरेपन लाख करोड़ का पेश किया है इस बजट की खासियत यह है कि किसी तरह की भी कर वृद्धि नहीं की गई है