अमित शाह पुड्डुचेरी दौरे पर, कराईकल में जनसभा को करेंगे संबोधित

Update: 2026-02-14 06:23 GMT

 


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पुड्डुचेरी के दौरे पर हैं। उनके दौरे के दौरान कराईकल में जनसभा को संबोधित करने और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठकों का कार्यक्रम निर्धारित है।

अमित शाह का त्रिची में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इसके बाद वे कराईकल में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के उपरांत वे थिरुनल्लार में भाजपा के राज्य पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे।

कराईकल और थिरुनल्लार के कार्यक्रमों के बाद गृह मंत्री पुड्डुचेरी के लिए रवाना होंगे। वहां वे पुड्डुचेरी के मुख्यमंत्री, चुनाव इंचार्ज और राज्य इंचार्ज के साथ बैठक करेंगे। साथ ही, वे पार्टी के ‘बूथ विजय अभियान’ की शुरुआत भी करेंगे।


Similar News