वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने जर्मनी के म्यूनिख में एपीएम टर्मिनल्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कीथ स्वेन्डसेन से भेंट की

Update: 2026-02-16 05:01 GMT



वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने जर्मनी के म्यूनिख में एपीएम टर्मिनल्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कीथ स्वेन्डसेन से भेंट की है। वित्त मंत्रालय ने बताया कि बैठक में दोनों ने हाल ही में संपन्न भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते के लाभों पर चर्चा की।

स्वेन्डसेन ने भारत के साथ अपनी कंपनी के सकारात्मक और दीर्घकालिक संबंधों के बारे में बताया और भारत की समुद्री व्‍यवस्‍था में किए गए प्रमुख निवेशों और साझेदारियों का उल्लेख किया। उन्होंने पूरे भारत में इस साझेदारी को और विस्तारित करने की इच्छा भी व्यक्त की। स्वेन्डसेन ने पिछले कुछ वर्षों में भारत की सुधार पहलों, विशेष रूप से उदारीकरण और व्यापार करने में सुगमता की प्रशंसा की। उन्‍होंने इस वर्ष के केंद्रीय बजट में की गई प्रमुख घोषणाओं का भी उल्लेख किया, जिनमें कंटेनर निर्माण से संबंधित घोषणा शामिल है।

Similar News