मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की अगुवाई में चुनाव आयोग की टीम आज से असम के तीन दिवसीय दौरे पर रहेगी। इस दौरान चुनाव आयोग की पूरी बेंच राज्य में चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेगी।
आयोग के सदस्य राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरे में चुनाव आयुक्त एस.एस. संधू और विवेक जोशी भी शामिल होंगे।