उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन् आज नई दिल्ली में ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला डा सिल्वा से मुलाकात करेंगें। इस दौरान कई अहम विषयों पर बातचीत होने की संभावना है।
वहीं, सी. पी. राधाकृष्णन् भारत मंडपम में टीओआई राष्ट्रीय सीएसआर शिखर सम्मेलन 2026 में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा वे अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पर लिखी गई पुस्तक का विमोचन भी करेंगे।