पीएम मोदी की सेशेल्स यात्रा का दूसरा दिन, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

Update: 2026-06-28 06:57 GMT




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन दिवसीय सेशेल्स यात्रा का आज दूसरा दिन है। आज वह सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच आर्थिक और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा होगी। समुद्री सुरक्षा, रक्षा सहयोग, ब्लू इकोनॉमी, जलवायु परिवर्तन और क्षेत्रीय स्थिरता जैसे मुद्दे बातचीत के प्रमुख एजेंडे में शामिल हैं। दोनों देशों के बीच कई अहम समझौतों पर भी सहमति बनने की संभावना है।

द्विपक्षीय वार्ता के बाद प्रधानमंत्री सेशेल्स में रह रहे भारतवंशियों से संवाद करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री सेशेल्स की नेशनल असेंबली को संबोधित करेंगे। ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे। इसे दोनों देशों के मजबूत लोकतांत्रिक मूल्यों और संसदीय परंपराओं का प्रतीक माना जा रहा है। इसके बाद प्रधानमंत्री सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

Similar News