पश्चिम बंगाल में हिमालय के तराई क्षेत्र और सिक्किम में मूसलाधार वर्षा का रेड अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने आज पश्चिम बंगाल में हिमालय के तराई क्षेत्र और सिक्किम में मूसलाधार वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है। अगले दो से तीन दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना है।
अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, केरलम और माहे में अगले दो दिन तेज बारिश हो सकती है।
बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में अगले तीन दिन तेज वर्षा का अनुमान है।
तटीय कर्नाटक, कोंकण, गोवा, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईकाल, तेलंगाना और विदर्भ में भी आज ऐसा ही मौसम रहेगा। दिल्ली, बिहार, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में कल तक लू की स्थिति बनी रहेगी।