राम मंदिर ट्रस्ट पर कथित वित्तीय अनियमितताओं के आरोप, एफआईआर की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

Update: 2026-07-02 08:43 GMT



 अयोध्या में राम जन्मभूमि ट्रस्ट से जुड़े कथित चढ़ावा और वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों को लेकर अधिवक्ता संघ ने विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया है। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत बड़ी संख्या में अधिवक्ता कचहरी से जुलूस निकालकर थाना राम जन्मभूमि की ओर बढ़े।

इस दौरान सिविल लाइन पुलिस चौकी पर पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई तथा बैरिकेडिंग भी तोड़ी गई। बाद में अधिवक्ताओं ने ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी अनिल मिश्रा, गोपाल राव समेत अन्य के खिलाफ तहरीर सौंपकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की। बार एसोसिएशन ने दान, आभूषणों और अन्य संपत्तियों से जुड़ी कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच, सीबीआई जांच और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं बार अध्यक्ष कालिका मिश्रा ने कहा कि यदि मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तो अधिवक्ता बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे।

Similar News