प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पचपदरा रिफाइनरी राष्ट्र को करेंगे समर्पित

Update: 2026-07-04 04:54 GMT



 देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पचपदरा रिफाइनरी राष्ट्र को करेंगे समर्पित राजस्थान के बालोतरा जिले के पचपदरा में करीब 79 हजार 459 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुई देश की पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल परियोजना राष्ट्र को समर्पित होने जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 12 बजे रिफाइनरी परिसर पहुंचेंगे और परियोजना का लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े तथा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। रिफाइनरी से प्रदेश में औद्योगिक विकास, निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

Similar News