इंडोनेशिया ने फाइटर जेट्स एस्कॉर्ट के साथ दी पीएम मोदी को विदाई

Update: 2026-07-08 11:28 GMT





इंडोनेशिया की सफल यात्रा पूरी करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गए। इस दौरान प्रधानमंत्री को इंडोनेशिया में दिए गए एक विशेष सैन्य सम्मान भी देखने को मिला। प्रधानमंत्री मोदी के विशेष विमान को इंडोनेशियाई वायुसेना के पांच लड़ाकू विमानों ने एस्कॉर्ट किया।

प्रधानमंत्री के प्रति इस सम्मान को दोनों देशों के बीच गहरे होते रणनीतिक विश्वास और मजबूत होते द्विपक्षीय संबंधों का प्रतीक माना जा रहा है। अब प्रधानमंत्री मोदी अपने अगले पड़ाव ऑस्ट्रेलिया पहुंचेंगे, जहां वे द्विपक्षीय वार्ताओं के अलावा भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे। इस दौरे से भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Similar News