उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज तमिलनाडु के कोयम्बटूर और तिरुप्पुर जाएंगे। इस यात्रा के दौरान, उपराष्ट्रपति कोयम्बटूर स्थित जीकेएनएम कॉलेज ऑफ नर्सिंग के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वे तिरुप्पुर के अविनाशी में स्थित अविनाशी लिंगेश्वर शिव मंदिर के दर्शन भी करेंगे।