केंद्र सरकार ने विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में सचिव स्तर पर कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने इन नियुक्तियों को मंजूरी दे दी है।
जारी आदेश के अनुसार, आवास और शहरी मामलों के सचिव कटिकिथाला श्रीनिवास को पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया है। केशव चंद्र खान मंत्रालय के सचिव और चंद्र भूषण कुमार श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के सचिव होंगे।
इसके अलावा, सुशील कुमार लोहानी को पशुपालन एवं डेयरी विभाग का सचिव, सतेंद्र सिंह को शहरी विकास विभाग का सचिव तथा डी. थारा को राजधानी विकास विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। पीयूष गोयल राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के महासचिव होंगे।
वर्तमान में शिक्षा मंत्रालय में उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को पंचायती राज मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया है। नरेश पाल गंगवार नए उच्च शिक्षा सचिव होंगे, जबकि टी. के. अनिल कुमार को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है।