सरकार और सीजेपी के प्रतिनिधियों के बीच आज नई दिल्‍ली में तीसरे दौर की वार्ता होगी

Update: 2026-07-25 04:55 GMT




सरकार आज परीक्षा प्रणाली में सुधार और पेपर लीक रोकने के उपायों से जुड़ी मांगों को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी-सीजेपी के प्रतिनिधिमंडल के साथ एक और दौर की बातचीत करेगी।

इससे पहले कल भी नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह ने सीजेपी प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की थी। जिसके बाद श्री नड्डा ने बताया कि बैठक में परीक्षा प्रणाली में सुधार को लेकर सीजेपी की मांगों को ध्यानपूर्वक सुना गया है। श्री नड्डा ने बताया कि सीजेपी ने तीन प्रमुख मांगें रखी हैं और परीक्षा पेपर लीक रोकने के लिए कुछ सुधारों के सुझाव भी दिए हैं।

Similar News