पीएम मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग

Update: 2026-07-29 05:49 GMT




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भारत सरकार के सचिवों के साथ दूसरी उच्चस्तरीय बैठक की। पीएम ने वित्त और अर्थव्यवस्था, वाणिज्य एवं उद्योग तथा प्रौद्योगिकी क्षेत्रों से जुड़े मंत्रालयों और विभागों के भावी कार्य एजेंडे की समीक्षा की।

बैठक का मुख्य उद्देश्य विकसित भारत के लक्ष्यों की प्राप्ति की दिशा में प्रगति को और तेज करना था। पीएम मोदी ने सभी मंत्रालयों और विभागों में मजबूत टीम भावना विकसित करने पर जोर देते हुए अधिकारियों से साझा उद्देश्य के साथ काम करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि सरकार के अंदर Horizontal और Vertical दोनों तरह की कार्यगत बाधाओं को समाप्त करना आवश्यक है, ताकि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें और एकीकृत परिणाम दे सकें।

Similar News