बस्तर के आदिवासी समुदाय के प्रतिनिधि आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से करेंगे मुलाकात
छत्तीसगढ़ के बस्तर दशहरा उत्सव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले आदिवासी समुदाय के प्रतिनिधि आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। 164 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में परगना, मांझी, चाल्की सामुदाय के नेता, बस्तर पांडुम से जुड़े प्रसिद्ध आदिवासी युवा कलाकार और बस्तर के पद्म श्री पुरस्कार विजेता शामिल हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।