राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अटल नवाचार मिशन के जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों के समूह से की बातचीत
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन में अटल नवाचार मिशन के जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों के एक समूह से बातचीत की और एक प्रदर्शनी में उनके नवाचारों का अवलोकन किया। बैठक के दौरान, राष्ट्रपति ने इस बात पर जोर दिया कि जमीनी स्तर के नवाचार समाज की जरूरतों के लिए उपयुक्त हैं, क्योंकि इनमें स्थानीय अनुभव, वैज्ञानिक सोच और व्यक्तिगत रचनात्मकता के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी शामिल होती है। राष्ट्रपति मुर्मु ने व्यक्तियों, परिवारों और समुदायों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए चुनौतियों के बावजूद दृढ़ संकल्प के साथ काम करने वाले नवप्रवर्तकों के प्रयासों की सराहना भी की।