राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन – एनडीए संसदीय दल की साप्ताहिक रणनीति बैठक, मंगल मिलन, आज संसद भवन में आयोजित की जाएगी। इस बैठक का उद्देश्य गठबंधन की पूर्ण एकता का प्रदर्शन करना है। पिछली बैठक 28 जुलाई को हुई थी। जिसमें तृणमूल कांग्रेस के अलग हुए गुट, नवगठित नेशलिस्ट सिटीजन्स पार्टी ऑफ इण्डिया- एनसीपीआई के सांसदों ने भी गठबंधन की बैठक में भाग लिया था।