ब्रिक्स भ्रष्टाचार-रोधी कार्य समूह और संपत्ति वसूली विशेषज्ञ नेटवर्क की बैठक आज हैदराबाद में होगी शुरू
ब्रिक्स भ्रष्टाचार-विरोधी कार्य समूह और संपत्ति वसूली पर ब्रिक्स विशेषज्ञ नेटवर्क की दूसरी बैठक आज तेलंगाना के हैदराबाद में शुरू हो रही है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की सचिव रचना शाह इसका उद्घाटन करेंगी। यह बैठक जून में वर्चुअल माध्यम से आयोजित पहली ब्रिक्स भ्रष्टाचार-विरोधी कार्य समूह की बैठक के निष्कर्षों पर आधारित है।