प्रधानमंत्री मोदी ने नेटफ्लिक्स के उप-मुख्य कार्यकारी अधिकारी टेड सेरेन्डोस से मुलाकात की
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेटफ्लिक्स के उप-मुख्य कार्यकारी अधिकारी टेड सेरेन्डोस के साथ कल नई दिल्ली में मुलाकात की। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि भारत में कथाकहन की समृद्ध परंपरा रही है और देश में ऐसी कई रचनाधर्मी प्रतिभाएं हैं जो भारत को सामग्री सृजन का वैश्विक केन्द्र बनाने में सहायक हो सकती हैं। श्री मोदी ने श्री टेड के साथ मीडिया और मनोरंजन केन्द्र पर चर्चा की।
नेटफ्लिक्स के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच भारत के मीडिया और मनोरंजन उद्योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने को लेकर चर्चा हुई। नेटफ्लिक्स ने नेटफ्लिक्स इंडिया स्टोरी टेलिंग इनिशिएटिव शुरू करने की घोषणा की है।