प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर साझा किया वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह का लेख

Update: 2026-08-07 09:23 GMT





प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह के एक अंग्रेजी दैनिक में प्रकाशित लेख को साझा किया। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि इस लेख में हथकरघा को देश की सबसे बड़ी सभ्यतागत परंपरा में से एक बताया गया है।

उन्होंने कहा कि लेख देश की समृद्ध और विविध क्षेत्रीय वस्त्र परंपराओं को भी रेखांकित करता है। अपने लेख में वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने युवाओं से विरासत, प्रौद्योगिकी, रचनात्मकता और उद्यमशीलता को साथ लेकर हथकरघा क्षेत्र को नई दिशा देने तथा बुनकरों की आजीविका को सशक्त बनाने का आह्वान किया है।

Similar News