रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज नाग पंचमी के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि प्रकृति के प्रति श्रद्धा, सभी जीवों के प्रति करुणा और सहअस्तित्व की भावना भारत की सांस्कृतिक परंपरा का अभिन्न अंग रही है। श्री सिंह ने कहा कि नाग पंचमी एक पवित्र त्योहार है। यह जीवन के प्रति शाश्वत दृष्टिकोण को दर्शाता है और प्रकृति संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और सभी जीवों के प्रति सम्मान का संदेश देता है।