केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में सीमा सुरक्षा को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में बीएसएफ, एसएसबी, खुफिया एजेंसियों और राज्य सरकार के अधिकारियों के बीच बेहतर तालमेल और सीमा सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।
इससे पहले, अमित शाह ने सिलीगुड़ी में तीन नए आपराधिक कानूनों पर छह दिन की जागरूकता प्रदर्शनी का उद्घाटन किया था। साथ ही बिधाननगर पुलिस कमिश्नरेट के नए भवन और नॉर्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तरों वाले नशा मुक्ति केंद्र का भी उद्घाटन किया। तीन दिवसीय दौरे में अमित शाह की सुरक्षा और पहाड़ी क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों पर बैठकों को अहम माना जा रहा है।