प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चार दिवसीय विदेश दौरे पर उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान के लिए रवाना हो गए हैं। यात्रा के पहले चरण में प्रधानमंत्री उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शफकत मिर्ज़ियोयेफ के निमंत्रण पर उज़्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद पहुंचेंगे, यह प्रधानमंत्री की उज्बेकिस्तान की चौथी यात्रा है।
अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी भारत और उज्बेकिस्तान के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए राष्ट्रपति मिर्ज़ियोयेफ के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे। यात्रा के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री किर्गिस्तान के राष्ट्रपति सादोर जापारोफ के निमंत्रण पर 26वें शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दो दिवसीय यात्रा पर बिश्केक जाएंगे।