प्रधानमंत्री ने सीखने, टीम वर्क और शासन में कड़ी मेहनत को रेखांकित करते हुए एक लेख साझा किया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्री हसमुख अधिया का एक लेख साझा किया, जिसमें इस बात पर प्रकाश डाला गया है कि श्री मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री बनने के शुरुआती वर्षों में सीखने, टीम वर्क और कड़ी मेहनत पर कितना बल दिया गया था।
श्री अधिया ने इस बात पर प्रकाश डाला कि कैसे इस दृष्टिकोण ने शासन को एक नया विज़न दिया और श्री मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में देखे गए रूपांतरकारी नेतृत्व की नींव रखी।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया:
“गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शुरुआती वर्षों में सीखने, टीम वर्क और कड़ी मेहनत पर विशेष बल दिया गया था। श्री हसमुख अधिया याद करते हैं कि कैसे इस दृष्टिकोण ने शासन को एक नया विज़न दिया और उनके 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में दिखाई देने वाले नेतृत्व को आकार दिया।”
https://www.hindustantimes.com/india-news/a-glimpse-at-early-years-of-narendra-modi-as-the-chief-minister-of-gujarat-101791334808987.html
NaMo ऐप के माध्यम से
PM @narendramodi's early years as Gujarat CM reflected a strong focus on learning, teamwork and hard work. Shri Hasmukh Adhia recalls how this approach brought a new vision to governance and shaped the leadership seen throughout his 25 years in public life.
https://t.co/OpoNwm3oWV
via NaMo App
— PMO India (@PMOIndia) October 7, 2026