केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर शोक व्यक्त किया और इसे कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर अपनी और उनकी साथ वाली तस्वीरें शेयर करते हुए अमित शाह ने लिखा, “महान भारतीय फ़िल्म अभिनेता नाना पाटेकर का निधन कला की दुनिया के लिए एक अपूरणीय क्षति है। पांच दशकों से ज़्यादा समय तक, अपनी स्वाभाविक एक्टिंग और दमदार डायलॉग डिलीवरी से उन्होंने दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी। चाहे गंभीर सामाजिक मुद्दे हों या हास्य-व्यंग्य, उन्होंने जिस भी किरदार को निभाया, उसमें जान डाल दी। सूखे से प्रभावित किसान परिवारों की मदद के लिए ‘नाम फ़ाउंडेशन’ के ज़रिए काम करना हो या सैनिकों का हौसला बढ़ाने के लिए बॉर्डर पर जाना—शोहरत की बुलंदियों पर पहुंचने के बाद भी वे अपनी जड़ों से जुड़े रहे।”

अमित शाह ने एक्स पर आगे लिखा, “जब भी मैं उनसे मिला, उनकी सादगी और स्पष्टवादिता ने हमेशा मुझ पर गहरा प्रभाव डाला। ईश्वर शोक-संतप्त परिवार और प्रशंसकों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें और दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति शांति शांति।”

पाटेकर को गोवा स्थित उनके घर पर गंभीर कार्डियक अरेस्ट हुआ। मेडिकल टीम उनकी चिकित्सा के लिए उनके घर पहुंची, लेकिन वह अचेत अवस्था में थे। इसके बाद उन्हें मणिपाल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां सुबह 5:20 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नाना पाटेकर ने 75 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली।